महाराष्ट्र में कल रायगढ़ जिले में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस पलटने से 18 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना वारंधा घाट पर हुई। यह बस महाद जा रही थी।
अधिकारियों के अनुसार ड्राइवर का बस से नियंत्रण खो जाने के बाद बस पलट गई और 18 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए। बाद में पुलिस और आपात टीमें भी पहुंच गई। घायलों को महाद में ट्रामा सेंटर ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गयी है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।