महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव के लिए मतों की गिनती आज की जाएगी। मतगणना प्रात: 10 बजे शुरू होगी। मतों की गिनती से 7,438 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। राज्य चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए हैं। 12 जिला परिषदों- रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, कोल्हापुर, सोल्हापुर, सांगली, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर के लिए मतदान शनिवार को हुआ था। इसी दिन राज्य में 125 पंचायत समितियों की 1,462 सीटों के लिए भी मतदान हुआ था।
News On AIR | फ़रवरी 9, 2026 7:37 पूर्वाह्न
महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव के लिए मतों की गिनती आज की जाएगी