सितम्बर 28, 2025 4:14 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र में हो रही बारिश से जन जीवन प्रभावित, कई क्षेत्रों में रेड अलर्ट

महाराष्ट्र में कल से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और फसलों को नुकसान पहुँचा है। अधिकांश नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

 

आज मध्य महाराष्ट्र के कोकण में अत्यधिक तेज बारिश का रेड अलर्ट, मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट और राज्य के विदर्भ क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएँ चलने की भी आशंका है।