मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 30, 2024 9:04 अपराह्न | Mumbai Rijiju

printer

महाराष्ट्र में भगवान गौतम बुद्ध से जुड़े सभी स्थलों का विकास किया जाएगाः किरेन रिजिजू

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि महाराष्ट्र में भगवान गौतम बुद्ध से जुड़े सभी स्थलों का विकास किया जाएगा। श्री रिजिजू ने मुंबई के दादर में चैत्यभूमि का दौरा किया और भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।

 

श्री रिजिजू ने चैत्यभूमि को प्रेरणा की भूमि बताया। उन्होंने बौद्ध भिक्षुओं और समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए श्री रिजिजू ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करने वालों से भाजपा बदला लेगी।

 

श्री रिजिजू ने महाराष्ट्र भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में भी भाग लिया और सभा को संबोधित किया।