मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 8, 2025 2:04 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

महाराष्ट्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। महिलाओं का योगदान दर्शाने के लिए राज्य भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं और जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने की राज्य की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि सशक्त महिलाएँ समाज को सशक्त बनाती हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अपनी शुभकामनाएँ दीं।

 

राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन मुंबई में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पहल के राज्य स्तरीय समापन समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा महिला और बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे के साथ शामिल हुए।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला