मई 26, 2025 7:18 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र में पुणे, सतारा, सोलापुर, रायगढ़, मुंबई महानगर क्षेत्र सहित कई क्षेत्रों में तेज वर्षा

महाराष्ट्र में पुणे, सतारा, सोलापुर, रायगढ़, मुंबई महानगर क्षेत्र सहित कई क्षेत्रों में तेज वर्षा हुई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सर्वेक्षण और नुकसान के आकलन का आदेश दिया है।

    बारामती में 25 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए और बाढ़ के पानी में फंसे सात लोगों को बचा लिया गया। करीब 70 से 80 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मोबाइल सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित रहीं, लेकिन अब उन्हें बहाल किया जा रहा है।

    सोलापुर में 67 दशमलव सात-पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मालशिरस तालुका में बाढ़ में फंसे छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पंढरपुर में भीमा नदी में फंसे तीन लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। रायगढ़ में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अत्‍यधिक  बारिश के कारण महाड-रायगढ़ किला मार्ग बंद कर दिया गया है।

    मुंबई में पिछले 24 घंटों में 135 दशमलव चार मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बृहन्मुंबई नगर निगम, फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस और अन्य सभी एजेंसियां ​​अलर्ट पर हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मुंबई में राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल – एनडीआरएफ की पांच टीमें किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए तैयार हैं। मौसम विभाग ने मुंबई में अगले 24 घंटों में बारिश के साथ गरज और तेज हवाओं का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला