महाराष्ट्र में जलगांव शहर की महरून झील में जल क्रीडा पर्यटन के विकास के लिए 15 करोड़ रुपये के अनुदान की घोषणा की गई है। ग्रामीण और पर्यटन विकास मंत्री गिरीश महाजन ने राज्य के पहले एक्वाफेस्ट- जल पर्यटन उत्सव का उद्घाटन करते हुए यह घोषणा की। यह उत्सव तीन दिन तक चलेगा। श्री महाजन ने कहा कि क्षेत्र में जलीय खेलों के विकास के लिए तकनीकी तैयारी करने की तत्काल जरूरत है। उन्होंने कहा कि महरून झील में चौपाटी के विकास के लिए बीस करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
Site Admin | अक्टूबर 2, 2024 7:42 अपराह्न
महाराष्ट्र में जलगांव शहर की महरून झील में जल क्रीडा पर्यटन के विकास के लिए 15 करोड़ रुपये के अनुदान की घोषणा
