मार्च 5, 2026 11:32 पूर्वाह्न

printer

महाराष्ट्र में चल रहा गन्ने की पेराई का सत्र अपने अंतिम चरण में पहुंचा

महाराष्ट्र में चल रहा गन्ने की पेराई का सत्र अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। गन्ने की आपूर्ति समाप्त होने के कारण 210 में से 77 चीनी कारखानों ने परिचालन बंद कर दिया है। राज्य चीनी आयुक्त कार्यालय की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, अब-तक कुल दस करोड़ टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। इससे 9.41% की रिकवरी दर पर 94 लाख मीट्रिक टन चीनी का उत्पादन हुआ है। पिछले वर्ष की तुलना में गन्ने की पेराई में एक करोड़ 48 लाख टन की वृद्धि हुई है, जबकि चीनी उत्पादन में 13 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि हुई है।

चीनी आयुक्त डॉ. संजय कोल्टे ने बताया कि बढ़ी हुई पेराई क्षमता और मशीनीकृत कटाई के बढ़ते उपयोग से कारखानों को परिचालन तेजी से पूरा करने में मदद मिली है। चालू सत्र में लगभग 35 से 40% गन्ने की कटाई मशीनों की सहायता से की गई है। पेराई का सत्र 15 मार्च तक जारी रहने की उम्मीद है।