अक्टूबर 25, 2024 7:02 पूर्वाह्न

printer

महाराष्ट्र में कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

 
कांग्रेस ने महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण कराड दक्षिण विधानसभा सीट से और विजय बालासाहेब थोराट संगमनेर से चुनाव लड़ेंगे। नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ब्रह्मपुरी सीट से तथा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले साकोली क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। 
 
 
 
कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सात और नामों की घोषणा की है। पार्टी ने के एन त्रिपाठी को डाल्टनगंज से और निशात आलम को पाकुड़ से उम्‍मीदवार बनाया है।