महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना सुबह करीब 9:00 बजे हुई जब ईंटों से लदे एक ट्रक की मध्य प्रदेश राज्य परिवहन की बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Site Admin | अप्रैल 15, 2025 1:42 अपराह्न
महाराष्ट्र में एक सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत, 10 अन्य गंभीर रूप से घायल
