जनवरी 18, 2026 3:49 अपराह्न

printer

महाराष्‍ट्र: मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विश्‍व आर्थिक मंच-2026 सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए स्विट्जरलैंड पहुंचे

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विश्‍व आर्थिक मंच-2026 सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए स्विट्जरलैंड के दावोस पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री उदय सामंत और वरिष्‍ठ सरकारी अधिकारी भी सम्मेलन के लिए रवाना हुए हैं।

 

सम्‍मेलन के दौरान महाराष्‍ट्र का प्रतिनिधिमंडल वैश्विक उद्योग नेताओं, निवेशकों और नीति निर्धारकों से मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल राज्‍य में विदेशी प्रत्‍यक्ष निवेश, उद्योग परियोजनाएं, रोजगार सृजन तथा आर्थिक विकास को प्रोत्‍साहन देगा।