मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 9, 2025 10:24 पूर्वाह्न

printer

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य सेवा अधिकार आयोग को दिया निर्देश- ‘आपले सरकार सेवा पोर्टल’ पर ऑनलाइन सेवाओं का विस्तार करने की दिशा में कदम उठाए

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य सेवा अधिकार आयोग को निर्देश दिया है कि वह ‘आपले सरकार सेवा पोर्टल‘ पर वर्तमान में उपलब्ध 536 ऑनलाइन सेवाओं का विस्तार करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए। मुंबई के सह्याद्री सरकारी गेस्ट हाउस में महाराष्ट्र राज्य सेवा अधिकार आयोग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि इससे लोगों को अनिवार्य सेवाओं का अधिक सुविधाजनक और कुशलता से उपयोग करने में मदद मिलेगी।

 

श्री फडणवीस ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र ‘आपले सरकार सेवा पोर्टल’ के माध्यम से ऑनलाइन सेवाओं की पेशकश करने वाला पहला राज्य बन गया है, जिससे लोगों को गतिशील और पारदर्शी प्रशासन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इसके प्रभाव को पहचानते हुए पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं की सीमा का विस्तार करना और कार्यनीति बनाना तथा यह सुनिश्चित करना कि नागरिक अधिक सक्रिय, निर्बाध और उपयोगकर्ता के अनुकूल तरीके से अधिकतम सेवाओं तक ऑनलाइन पहुँच सकें। महाराष्ट्र राज्य सेवा अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त ने वर्तमान परिचालन प्रक्रियाओं और आगामी योजनाओं पर एक व्यावहारिक प्रस्तुति दी।

 

ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार की पहल से कुशल शासन के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के प्रति महाराष्ट्र की वचनबद्धता का पता चलता है। ऑनलाइन सेवाओं के दायरे का विस्तार करके, राज्‍य सरकार का लक्ष्य नागरिकों को आसान पहुंच के साथ सशक्त बनाना, सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा सभी के लिए बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करना है।

 

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, संबंधित विभागों के प्रधान सचिव, राज्य के सभी सेवा अधिकार आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।