मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 10, 2025 4:33 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वंदे भारत ट्रेन उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार जताया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने नागपुर-पुणे के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक पर वंदे भारत ट्रेन उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज वंदे भारत ट्रेन के वर्चुअल हरी झंडी दिखाने के समारोह में नागपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। यह राज्य में अब तक की 12वीं और नागपुर के लिए चौथी वंदे भारत ट्रेन है। यह वंदे भारत एक्सप्रेस आठ सौ 81 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सबसे लंबी चलने वाली वंदे भारत ट्रेन होगी। यह वर्धा, बडनेरा, अकोला, शेगांव, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहमदनगर और दौंड कॉर्ड लाइन पर रुकेगी।

वंदे भारत के ट्रायल रन का अनुभव लेने के लिए बड़ी संख्या में स्कूली छात्र और नागरिक मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छात्रों और यात्रियों से बातचीत की और वंदे भारत ट्रेन का निरीक्षण भी किया।

प्रधानमंत्री द्वारा नागपुर-पुणे वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने से उप-राजधानी नागपुर और सांस्कृतिक राजधानी पुणे के बीच क्षेत्रीय संपर्क को नई गति मिलेगी। इससे शैक्षिक और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र सहित सभी पृष्ठभूमि के लोगों को रेल परिवहन का एक त्‍वरित और आरामदायक साधन मिलेगा।