महाराष्ट्र में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ शिव मंदिरों में उमड़ रही है। मुंबई में, प्रसिद्ध बाबुलनाथ मंदिर के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। अहिल्यानगर जिले में, अगस्ती, सिद्धेश्वर, धोकेश्वर, मल्लिकार्जुन घोटान और बेलेश्वर सहित विभिन्न मंदिरों में आधी रात से ही भारी भीड़ उमड़ी है। अकोला शहर के प्रसिद्ध राजेश्वर मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही अभिषेक, रुद्र पाठ और पूजा-अर्चना की जा रही है। वहीं, हिंगोली स्थित आठवें ज्योतिर्लिंग माने जाने वाले औंधा नागनाथ मंदिर और गोंदिया के पास स्थित प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर में भी भारी भीड़ देखी जा रही है।
News On AIR | फ़रवरी 15, 2026 2:01 अपराह्न
महाराष्ट्र: महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में दिख रहीं श्रद्धालुओं की लंबी कतारें