महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने एक कैंसर केयर नीति को मंज़ूरी दी है। यह राज्य के कैंसर रोगियों के लिए गुणवत्तापूर्ण उपचार की पहुंच को सुनिश्चित करेगी। इस नीति के अंतर्गत एक त्रि-स्तरीय कैंसर उपचार सेवा प्रणाली स्थापित की जाएगी, जो 18 अस्पतालों के माध्यम से विशेष देखभाल प्रदान करेगी। इस पहल को सहयोग देने के लिए, राज्य सरकार सौ करोड़ रुपये के प्रारंभिक पूंजी निवेश के साथ महाराष्ट्र कैंसर देखभाल, अनुसंधान और शिक्षा फाउंडेशन (महाकेयर फाउंडेशन) नामक एक नई संस्था की स्थापना करेगी। इसके अतिरिक्त, मंत्रिमंडल ने औद्योगिक, वाणिज्यिक और अन्य उपभोक्ता श्रेणियों पर अतिरिक्त विद्युत शुल्क लगाने को भी स्वीकृति दी है।
Site Admin | सितम्बर 30, 2025 8:18 अपराह्न
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने एक कैंसर केयर नीति को मंज़ूरी दी है