जनवरी 2, 2025 9:41 पूर्वाह्न

printer

महाराष्‍ट्र: भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो के ठाणे कार्यालय में दर्ज भ्रष्‍टाचार मामलों में उल्‍लेखनीय कमी आई

महाराष्‍ट्र भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो के ठाणे कार्यालय में दर्ज भ्रष्‍टाचार मामलों में पिछले वर्ष उल्‍लेखनीय कमी आई। उपलब्‍ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2014 के 1 हजार 316 की तुलना में 2024 में 713 मामले दर्ज हुए। ब्‍यूरो की वेबसाइट पर दर्शाये गए आंकड़ों के अनुसार 2015 में भ्रष्‍टाचार के एक हजार 219, 2016 में 1 हजार 16 और 2017 में 925 मामले दर्ज किए गए।

 

जबकि 2018 में भ्रष्‍टाचार के 936 और 2019 में 891 मामले दर्ज किए गए थे। कोविड महामारी के दौरान 2020 में भ्रष्टाचार के मामले काफी कम हुए और 663 पर आ गए। जबकि 2021 में 773, 2022 में 749 और 2023 में 812 मामले दर्ज किए गए।