मार्च 2, 2026 9:03 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र: भागेरिया केमिकल्स कंपनी से ओलियम गैस लीक हुई

महाराष्ट्र के पालघर जिले के तारापुर में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एम आई डी सी) क्षेत्र में स्थित भागेरिया केमिकल्स कंपनी से ओलियम (फ्यूमिंग सल्फ्यूरिक एसिड) गैस रिसाव की घटना हुई है। पालघर पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने बताया कि गैस रिसाव की सूचना दोपहर करीब दो बजे मिली।

रिसाव को रोकने के प्रयास जारी हैं, और क्षेत्र में आवासीय और औद्योगिक इकाइयों को परिसर खाली करने तथा हवा की विपरीत दिशा में सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने स्थानीय निवासियों को गीले रुमाल, कपड़े या मास्क से नाक और मुंह ढकने तथा दस्ताने और चश्मे जैसे सुरक्षात्मक उपकरण पहनने की सलाह दी है। गैस के संपर्क में आने पर, प्रभावित त्वचा या आंखों को 15 से 20 मिनट तक साफ पानी से धोने और चिकित्सा सहायता लेने का निर्देश दिया गया है।