मार्च 11, 2026 8:32 पूर्वाह्न

printer

महाराष्ट्र: पुलिस ने भारतीय खाद्य निगम के नाम पर 10 करोड़ की धोखाधड़ी के करने आरोपी को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के नाम पर दस करोड़ ग्यारह लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी जिन्ना वेंकटरमन रेड्डी पर एफसीआई के नाम का दुरुपयोग करके ‘रैंडिको कंपनी’ को धोखा देने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उसे छत्रपति संभाजीनगर की एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा मामले की आगे जांच कर रही है।