फ़रवरी 14, 2026 1:10 अपराह्न

printer

महाराष्‍ट्र परिवहन आयुक्‍त कार्यालय ने नागरिकों को फर्जी आर.टी.ओ. लिंक सहित बढ़ते साइबर धोखाधड़ी से बचने की चेतावनी दी

महाराष्‍ट्र परिवहन आयुक्‍त कार्यालय ने नागरिकों को फर्जी आर.टी.ओ. वेबसाइट, मोबाइल एप्‍लिकेशन और फर्जी ई-चालान भुगतान लिंक सहित बढ़ते साइबर धोखाधड़ी के मामलों से बचने की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने कहा है कि वाहनों के मालिक और ड्रा‍इविंग लाइसेंस धारकों को एसएमएस तथा व्‍हाट्सअप संदेशों से उनके बकाया ट्रैफिक चालान और लाइसेंस रद्द होने की झूठी सूचना के माध्‍यम से निशाना बनाया जा रहा है।

कई मामलों में धोखाधड़ी करने वाले लोग यातायात विभाग के अधिकारी बनकर कॉल या मैसेज करते हैं और लोगों पर कानूनी कार्रवाई का दबाव बनाकर भुगतान करने को कहते हैं। विभाग के अधिकारियों ने स्‍पष्‍ट किया है कि आधिकारिक परिवहन सेवाएं केवल सरकारी पोर्टल पर ही उपलब्‍ध होती हैं, जिनके अंत में डॉट जी ओ वी डॉट आई एन  होता है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे वाहन, सारथी, परिवहन और ई-चालान जैसे मोबाइल एप्‍प तथा पोर्टल का ही इस्‍तेमाल करे। ये भी परामर्श दिया गया है कि डॉट कॉम और डॉट ऑनलाइन या फिर इससे मिलते जुलते वेबसाइट पर बिल्‍कुल भी भरोसा न करें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला