जुलाई 11, 2025 1:16 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र ने ‘सार्वजनिक गणेशोत्सव’ को राज्य उत्सव घोषित किया

महाराष्ट्र ने ‘सार्वजनिक गणेशोत्सव’ को राज्य उत्सव घोषित कर दिया है। राज्य सरकार भव्य समारोहों के लिए धन मुहैया कराएगी। महाराष्ट्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर ‘सार्वजनिक गणेशोत्सव’ को राज्य उत्सव घोषित कर दिया है। यह घोषणा कल विधानसभा में सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने की। उन्‍होंने यह भी पुष्टि की कि राज्य सरकार पूरे महाराष्ट्र में भव्य समारोहों के आयोजन और प्रचार का खर्च वहन करेगी।
 
 
 
श्री शेलार ने बताया कि सार्वजनिक गणेशोत्सव की शुरुआत 1893 में स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक ने की थी। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह उत्सव सामाजिक एकता, राष्ट्रवाद, स्वतंत्रता की भावना, स्वाभिमान और अपनी भाषा पर गर्व के मूल्यों का प्रतीक है। इसके सांस्कृतिक महत्व पर उन्‍होंने कहा कि ‘गणेशोत्सव केवल एक उत्सव नहीं है – यह महाराष्ट्र के सांस्कृतिक गौरव और पहचान का प्रतिनिधित्व करता है।’