दिसम्बर 5, 2025 8:11 पूर्वाह्न

printer

महाराष्ट्र ने ‘मगेल त्याला सोलर कृषिपंप’ योजना तहत एक माह में 45 हजार से अधिक सौर कृषि पंप स्थापित कर विश्व रिकॉर्ड बनाया

महाराष्ट्र ने राज्य की प्रमुख योजना-`मगेल त्याला सोलर कृषिपंप के अंतर्गत एक माह के भीतर 45 हजार से अधिक सौर कृषि पंप स्थापित कर विश्‍व कीर्तिमान स्‍थापित किया है। आधिकारिक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र आज छत्रपति संभाजीनगर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में प्रदान किया जाएगा।

 

योजना के क्रियान्वयन में महाराष्ट्र की देश में अग्रणी भूमिका है। इस योजना में किसानों को किफायदी दरों पर सौर ऊर्जा से चलने वाले पम्‍प सैट प्रदान किये जाते हैं। इसमें सामान्‍य वर्ग के किसानों को लागत का केवल दस प्रतिशत और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लाभार्थियों को पांच प्रतिशत भुगतान पर पूर्ण सौर पंप सेट प्रदान किया जाता है। पीएम-कुसुम योजना के अंतर्गत केन्‍द्र सरकार तीस प्रतिशत और राज्य सरकार साठ प्रतिशत की छूट देती है। इसका लक्ष्‍य राज्य में साढे दस लाख सौर पंप स्थापित करना है, जिससे बिजली की समस्‍या समाप्त हो जाएगी।

 

महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने ऑनलाइन आवेदनों के लिए एक समर्पित पोर्टल शुरू किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला