दिसम्बर 21, 2025 10:10 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव: शुरुआती रुझानों में महायुति 214 निकायों में आगे

महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों के नतीजों के अंतिम आंकड़े अभी निर्वाचन आयोग ने घोषित नहीं किए हैं, लेकिन शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ महायुति 214 स्थानीय निकायों में बढ़त बनाए हुए है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा और महायुति को मिले बहुमत समर्थन के लिए महाराष्ट्र की जनता का आभार व्यक्त किया। नागपुर में मीडिया से बातचीत में श्री फडणवीस ने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार जनता द्वारा जताए गए विश्वास के अनुरूप विकास कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में वोट केवल विकास के मुद्दे पर मांगे गए थे।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, रविंद्र चव्हाण और पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में बहुमत की सीटें जीतने पर बधाई दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने भाजपा की विकासवादी कार्यशैली पर अपना भरोसा जताया है।