नवम्बर 24, 2024 1:19 अपराह्न

printer

महाराष्‍ट्र: नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र चव्हाण ने हासिल की जीत

महाराष्‍ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र चव्हाण ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के संतूकराव हंबार्डे को1 हजार 457 वोटों से हरा दिया। चव्हाण को 5 लाख 86 हजार 788 वोट प्राप्त हुए जबकि हंबार्डे को 5 लाख 85 हजार 331 वोट मिले। नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव कांग्रेस के मौजूदा सांसद वसंत चव्हाण के निधन के कारण हुआ। रवींद्र चव्हाण वसंत चव्हाण के बेटे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला