जनवरी 16, 2026 7:52 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में जीत एनडीए की विकास नीतियों में जनता के भरोसे का प्रमाण: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना गठबंधन की जीत प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की विकास नीतियों में जनता के अटूट विश्वास को दर्शाती है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने इस जीत को महाराष्ट्र में महायुति सरकार के प्रदर्शन पर मुहर बताया। उन्होंने कहा कि परिणाम विकास और जन कल्याण में जनता के भरोसे को दर्शाते हैं। उन्होंने राज्य की जनता को उनके भारी समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।  गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवि दादा चव्हाण और भाजपा-शिवसेना कार्यकर्ताओं को भी जीत के लिए बधाई दी।