जनवरी 7, 2026 10:00 पूर्वाह्न

printer

महाराष्ट्र: नगर निगम की 29 सीट के लिए चुनाव प्रचार तेज

महाराष्ट्र में नगर निगम की 29 सीट के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता और उम्मीदवार रैली, रोड-शो और सभाएं कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल धुले, जलगांव और नागपुर में रैली की। शिवसेना के नेता और उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नवी मुंबई के ऐरोली क्षेत्र में रोड-शो किया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख और उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कल पिंपरी-चिंचवाड़ में रैली की। इस बीच, कांग्रेस ने कल अपना घोषणापत्र मिशन मुंबई जारी किया।