मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 20, 2025 8:24 पूर्वाह्न

printer

महाराष्ट्र: दो अलग-अलग घटनाओं में सात लोग डूबे

महाराष्ट्र में कल दो अलग-अलग घटनाओं में सात लोग डूब गए। पहली घटना में पंढरपुर में चंद्रभागा नदी में तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। ये महिलाएं पवित्र स्नान के लिए पुंडलिक मंदिर के पास नदी में डुबकी लगाने गई थीं। उन्हें बचाने के प्रयासों के बावजूद, दो महिलाओं की जान चली गई।

 

 

तीसरी महिला की तलाश जारी है। उजानी बांध से चंद्रभागा नदी में पानी छोड़े जाने से जल स्तर बढ गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

   

 

दूसरी घटना रत्नागिरी जिले में हुई जहां पर्यटन स्थल अरे-वेयर सागर में तैरते समय चार लोग डूब गए। इनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। ज़िला पुलिस अधीक्षक नितिन बागटे ने पर्यटकों से गहरे समुद्र में न जाने की सलाह दी।