मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 28, 2025 11:15 पूर्वाह्न

printer

महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 से पहली मौत की पुष्टि

ठाणे जिले में कल्याण-डोंबिवली नगरपालिका निगम ने कोविड-19 से सबंधित अपनी पहली मृत्यु के बारे में जानकारी दी है। एक महिला अस्पताल में उपचार के दौरान इस वायरस से पीड़ित हो गई थी। नगरपालिका के चिकित्सीय स्वास्थ्य विभाग की प्रभारी डॉ. दीपा शुक्ला ने सोमवार को इस मौत की पुष्टि की। 

    उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में कोरोना मामलों में वृद्धि के बाद, नगरपालिका सीमा के भीतर चार संक्रमित मरीज पाए गए हैं, जिनमें से एक महिला की मृत्यु हो गई है। एक अन्य मरीज, जिसे हल्के लक्षण थे, उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। तीसरे का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, और चौथे मरीज को आगे की देखभाल के लिए छत्रपति शिवाजी अस्पताल, कालवा स्थानांतरित कर दिया गया है।