मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 4, 2024 8:25 पूर्वाह्न

printer

महाराष्ट्र: कोल्हापुरी चप्पल और हथकरघा के लिए प्रसिद्ध है कोल्हापुर लोकसभा क्षेत्र, मुद्दों पर मतदान करने के लिए मतदाताओं ने कसी कमर

कोल्हापुरी चप्पल और हथकरघा के लिए प्रसिद्ध कोल्हापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में छह विधानसभा हैं। जिसमें चंदगढ़, राधानगरी, कागल, कोल्हापुर दक्षिण, करवीर और कोल्हापुर उत्तर शामिल हैं। पंचगंगा नदी का प्रदूषण, तीर्थ यात्रा विकास, हवाई परिवहन का विकास और मानसून के दौरान बाढ़ कोल्हापुर में प्रमुख मुद्दे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित किया था।