मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 12, 2025 7:21 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र के 5 समुद्र तटों को दिया गया अंतर्राष्ट्रीय ब्लू फ्लैग का प्रमाण पत्र

 

महाराष्ट्र के पाँच समुद्र तटों को अंतर्राष्ट्रीय ब्लू फ्लैग का प्रमाण पत्र दिया गया है। इस सूची में रायगढ़ ज़िले के श्रीवर्धन, नागांव, पालघर के परनाका, रत्नागिरी ज़िले के गुहागर और लाडघर समुद्र तट शामिल हैं। यह जानकारी महाराष्ट्र की महिला और बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने दी है।

 

अंतर्राष्ट्रीय ब्लू फ्लैग प्रमाण पत्र डेनमार्क के पर्यावरण शिक्षा फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है। यह प्रमाण पत्र उन समुद्र तटों को दिया जाता है जो स्वच्छता, सुंदरता और पर्यावरणीय स्थिरता से संबंधित 33 मानदंडों को पूरा करते हैं। इस मूल्यांकन में पर्यावरण शिक्षा, जल गुणवत्ता, सुरक्षा, पर्यावरण प्रबंधन और सार्वजनिक सुविधाओं जैसे पहलुओं को शामिल किया गया है।