महाराष्ट्र के 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों में कल कुल 68.28 प्रतिशत मतदान हुआ। इस चुनाव में 7,438 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, कोल्हापुर, सोलापुर, सांगली, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर सहित 12 जिला परिषदों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इसमें परभणी में सबसे ज़्यादा 74.89 प्रतिशत और रत्नागिरी में सबसे कम 55.79 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य की 125 पंचायत समितियों की 1,462 सीटों के लिए भी कल मतदान हुआ। इन चुनावों के नतीजे सोमवार को घोषित किए जाएंगे।
News On AIR | फ़रवरी 8, 2026 2:41 अपराह्न
महाराष्ट्र के 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों में कुल 68.28 प्रतिशत मतदान हुआ