फ़रवरी 22, 2025 7:36 अपराह्न

printer

महाराष्‍ट्र के सिंधुदुर्ग के तारकरली समुद्र के किनारे पानी में बह जाने से दो युवकों की मौत

महाराष्‍ट्र के सिंधुदुर्ग के तारकरली समुद्र के किनारे पानी में बह जाने से दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब पुणे के हदसापुर से पांच युवक बीच पर घूमने आए थे और तैरने के लिए समुद्र में उतरे युवकों में से तीन युवक अचानक पानी में बह गए। बचाव दल ने उन्हें बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए मालवण ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया।

पुणे के हडपसर निवासी शुभम सुशील सोनावणे और रोहित बालासाहेब कोली को मृत घोषित कर दिया गया। तीसरे युवक ओमकार रामचंद्र भोसले की हालत गंभीर है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला