महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने शोक संदेश में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. सिंह प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, प्रतिष्ठित विद्वान और राजनेता थे।
भारत के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर में, उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में देश को आर्थिक संकटों से सफलतापूर्वक बाहर निकाला। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था के वैश्वीकरण और उदारीकरण की नींव रखी।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री नाना पटोले, कैबिनेट मंत्री रामदास अठवाले ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है।