प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का कल शाम मुंबई में 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा।
महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने श्याम बेनेगल के निधन पर दुख व्यक्त किया और अपने शोक संदेश में कहा कि बेनेगल असाधारण रूप से प्रतिभाशाली फिल्म निर्माता थे। उन्होंने कहा कि उनके निधन से भारत ने एक प्रतिभाशाली फिल्म निर्माता खो दिया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने श्याम बेनेगल के निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि भारतीय फिल्म उद्योग में उनके अमूल्य योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बेनेगल के निधन से समानांतर फिल्म उद्योग में एक शून्य पैदा हो गया है। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने श्याम बेनेगल को भारतीय फिल्म उद्योग को नया आयाम देने वाले निर्देशक के रूप में सराहा और उनके निधन को भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक स्वर्णिम युग का अंत बताया।
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने भी श्याम बेनेगल को श्रद्धांजलि दी और फिल्म निर्माण की उनकी अनूठी शैली का उल्लेख किया।