महाराष्ट्र के मुंबई में कई परिवार और कुछ सार्वजनिक पंडाल आज भगवान गणेश को विदाई दे रहे हैं। डेढ़ दिन की पूजा के बाद गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन पूरे मुंबई में चल रहा है। शाम छह बजे तक छह हजार नौ सौ साठ से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। ग्रेटर मुंबई नगर निगम के अनुसार इनमें से करीब तीन हजार मूर्तियों को कृत्रिम तालाबों में विसर्जित कर दिया गया। प्राकृतिक स्थलों के अलावा, नगर निकाय ने मूर्तियों के पर्यावरण-अनुकूल विसर्जन को सुनिश्चित करने के लिए शहर भर में करीब 190 कृत्रिम तालाब स्थापित किए हैं।
News On AIR | सितम्बर 20, 2023 9:12 अपराह्न | गणेश उत्सव
महाराष्ट्र के मुंबई में कई परिवार और कुछ सार्वजनिक पंडाल आज भगवान गणेश को विदाई दे रहे हैं
