महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने नाइजीरिया के एक नागरिक के पास से 26 लाख 18 हजार रूपए की कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। पुलिस को यह भी खबर मिली है कि वो भारत में अवैध रूप से रह रहा था। अधिकारियों के अनुसार नशीले पदार्थ निरोधक सेल की एक टीम ने वसाई क्षेत्र के विजयलक्ष्मी नगर के निकट संदिग्ध स्थिति में उसे गिरफ्तार किया गया है।
Site Admin | फ़रवरी 5, 2025 4:23 अपराह्न
महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने नाइजीरिया के एक नागरिक के पास से मादक पदार्थ जब्त किए
