जुलाई 1, 2024 8:44 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र के नाशिक जिले में तोपखाना संग्रहालय का उद्घाटन किया गया

 

 

 

महाराष्ट्र के नाशिक जिले में तोपखाना केंद्र में कुमारमंगलम तोपखाना संग्रहालय के रूप में पुनर्निर्मित तोपखाना संग्रहालय का आज उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल परमशिव प्रभाकर कुमारमंगलम की जयंती पर आयोजित किया गया।

 

    संग्रहालय के प्रमुख आकर्षणों में कारगिल युद्ध पर एक थ्री-डी फिल्म है। यह फिल्‍म दर्शकों को ऊबड़-खाबड़ इलाकों में सशस्त्र बलों की चुनौतियों का अनुभव प्रदान कराती है। यह संग्रहालय नाशिक आने वाले पर्यटकों के लिए एक प्रमुख केंद्र है, जो तोपखाने के समृद्ध इतिहास और भारत की सैन्य विरासत में इसके महत्वपूर्ण योगदान को प्रदर्शित करता है।

 

    संग्रहालय की आधारशिला 16 नवंबर 1968 को जनरल कुमारमंगलम ने रखी थी। इसका उद्घाटन 27 सितंबर 1970 को किया गया था। दर्शकों के लिए संग्रहालय में विभिन्न सेल्फी पॉइंट हैं। संग्रहालय में द्वितीय विश्व युद्ध में विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित उमराव सिंह की पौराणिक कहानियाँ और बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के दौरान प्रसिद्ध तांगेल एयरड्रॉप भी शामिल हैं।