जून 13, 2024 6:07 अपराह्न

printer

महाराष्‍ट्र के नागपुर शहर के नजदीक आज दोपहर एक पटाखा कारखाने में विस्‍फोट  से छह लोगों की मृत्‍यु, चार गंभीर रूप से घायल

महाराष्‍ट्र के नागपुर शहर के नजदीक हिंगाना तालुका के धमाना में आज दोपहर एक पटाखा कारखाने में विस्‍फोट होने से छह लोगों की मृत्‍यु हो गयी और चार गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए नागपुर के एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस घटना पर शोक व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने सोशल मीडिया में जारी एक संदेश में अपने सम्‍मान में नागपुर में होने वाले समारोह को रद्द करने की अपील की है।    

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला