महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में सोमवार से ही लू चल रही है। मुंबई, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, ठाणे और रायगढ़ में तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रत्नागिरी में अधिकतम तापमान 38 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से सात दशमलव सात डिग्री सेल्सियस अधिक है। दूसरे नम्बर पर मुंबई के सांताक्रूज़ में 38 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हमारे संवाददाता के अनुसार, कोंकण में तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार तक तटीय जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।