मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मार्च 10, 2025 12:16 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में ट्रक पलटने से 4 मजदूरों की मौत, 13 घायल

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक के पलट जाने से 4 मजदूरों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा पिशोर घाट सेक्शन में हुआ। गन्ने से लदा ट्रक कन्नड़ से पिशोर जा रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ट्रक में करीब 17 मजदूर सवार थे। ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और वह पलट गया। घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज चल रहा है।