महाराष्ट्र के चन्द्रपुर जिले में प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गोदाजरी झील में कल पांच व्यक्ति डूब गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब कुछ लोगों का एक दल नागभिड़ तहसील में स्थित इस झील के गहराई वाले क्षेत्र की ओर चला गया।
अधिकारियों ने बताया है कि घटना के बारे में जानकारी उस समय मिली जब इस दल का एक सदस्य किसी तरह झील से बाहर आया और शोर मचाया। बाद में तलाशी अभियान के बाद पांच व्यक्तियों के शव मिले।