जून 12, 2025 8:05 पूर्वाह्न

printer

महाराष्ट्र के कई जिलों में व्यापक वर्षा के अनुमान के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी

 

महाराष्ट्र के तीन ज़िलों- ठाणे, मुंबई और रायगढ के लिए अगले तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में आज से व्यापक वर्षा का अनुमान है। सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जहां आज और कल तेज़ वर्षा का अनुमान है। सतारा, पुणे और रत्नागिरि में 14 जून को तेज़ वर्षा हो सकती है।