मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 4, 2024 7:15 पूर्वाह्न | महाराष्ट्र-मतगणना

printer

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी

 

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर मतगणना के लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं। 39 स्थानों पर होने वाली मतगणना में 14 हजार से अधिक कर्मी शामिल होंगे।

महाराष्ट्र में पांच चरणों के मतदान में 61.33 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें पांच करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। गढ़चिरौली-चिमूर निर्वाचन क्षेत्र में राज्य में सबसे अधिक 71.88 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि मुंबई दक्षिण में सबसे कम 50.06 प्रतिशत मतदान हुआ था।

इस साल के अंत में राज्य विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए लोकसभा चुनाव परिणामों पर सत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों गठबंधनों की उत्सुकता से नजर होगी। महाराष्‍ट्र के लोकसभा चुनाव इस लिए भी महत्वपूर्ण हैं कि उत्तर प्रदेश के बाद संसद में दूसरे सबसे अधिक संख्या में सांसद यहां से निर्वाचित होते हैं।