मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 10, 2025 8:52 पूर्वाह्न

printer

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश विधानसभा में आज पेश होगा राज्य का बजट, पुद्दुचेरी विधानसभा का सत्र भी आज से शुरू

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार का पहला पूर्ण बजट आज राज्य विधानसभा में पेश किया जाएगा।

 

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। जो 24 मार्च तक चलेगा। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कल सदन पहुंचकर बजट सत्र की तैयारियों का निरीक्षण किया।

 

पुद्दुचेरी विधानसभा का सत्र आज सुबह 9:30  बजे उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन के संबोधन के साथ शुरू होगा। पिछले साल अगस्त में पदभार संभालने के बाद उपराज्यपाल का यह पहला संबोधन होगा। उपराज्यपाल के संबोधन के बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित हो जाएगी। पुद्दुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी 12 मार्च को वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र शासित प्रदेश का वार्षिक बजट पेश करेंगे। श्री रंगासामी के पास वित्त विभाग की जिम्‍मेदारी भी है।