जनवरी 28, 2026 1:10 अपराह्न

printer

महाराष्‍ट्र और गुजरात के राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत ने अजित पवार के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया

महाराष्‍ट्र और गुजरात के राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत ने अजित पवार के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फणनवीस ने कहा कि उप-मुख्‍यमंत्री अजित पवार जननेता थे और उन्‍हें महाराष्‍ट्र के मुद्दों की गहरी समझ थी और आम जनता का उनपर बहुत विश्‍वास था। मुख्‍यमंत्री ने श्री पवार के निधन पर आज एक दिन का सरकारी अवकाश तथा तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

महाराष्‍ट्र के लिए आज के दिन को काला दिवस बताते हुए उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्‍य ने एक दूरदर्शी, स्‍पष्‍टवादी और अत्‍यंत ज्ञानवान नेता खोया है।जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा और मुख्‍यमंत्री उमर अबदुल्‍ला ने भी श्री पवार के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला