महाराष्ट्र आतंकवाद-विरोधी दस्ते-एटीएस ने अहिल्यानगर और यवतमाल जिलों में तलाशी अभियान के दौरान लगभग 74 लाख रुपये नकद और धारदार हथियार बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के संदिग्ध चरमपंथी गतिविधियों और संभावित कट्टरपंथी नेटवर्क से संबंधित विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर समन्वित तलाशी अभियान के दौरान कई व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।
भींगार कैंप थाने में दो संदिग्धों के खिलाफ धारदार हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। कई दस्तावेज, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सीसीटीवी उपकरण भी जब्त करके फोरेंसिक और तकनीकी जांच के लिए भेज दिए गए हैं। यवतमाल जिले में पुसाद और उमरखेड़ क्षेत्रों से लगभग 14 संदिग्धों को गहन पूछताछ के लिए लाया गया हैं।