मार्च 4, 2026 7:03 पूर्वाह्न

printer

महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, दुबई में फंसे महाराष्ट्र के पर्यटकों को जल्द लाया जाएगा वापस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण दुबई में फंसे महाराष्ट्र के 164 पर्यटकों को दो विशेष उड़ानों से जल्द ही मुंबई लाया जाएगा। मुंबई, पुणे, ठाणे, मुरबाद और शाहपुर के इन फंसे हुए यात्रियों ने अचानक उड़ान सेवाएं रद्द होने के बाद सहायता मांगी थी। दुबई में महाराष्ट्र मंडल और युवा सेना के सदस्यों ने उनके लिए भोजन और आवास की व्यवस्था करने में सहायता की है।