फ़रवरी 14, 2026 9:20 पूर्वाह्न

printer

महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में पॉड टैक्सी शुरू करने की योजना का निर्देश दिया

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई महानगर क्षेत्र की नगरपालिकाओं को यात्रियों के लिए घर से सीधे कार्यस्थल तक कुशल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु पॉड टैक्सी शुरू करने की योजना तैयार करने का निर्देश दिया है। कल मुंबई में आयोजित एक बैठक में, श्री शिंदे ने महानगर क्षेत्र के शहरों में मेट्रो और स्थानीय परिवहन के पूरक के रूप में पॉड टैक्सी सेवा शुरू करने की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने निर्देश दिया कि नगरपालिकाओं को नागरिकों के लिए अंतिम मील कनेक्टिविटी प्रदान करने को प्राथमिकता देनी चाहिए। श्री शिंदे ने कहा कि यात्रियों को घर से रेलवे या मेट्रो स्टेशन तक और वहां से अपने गंतव्य तक जाने के लिए रिक्शा या बसों पर निर्भर रहना पड़ता है। सड़कों पर यातायात जाम की समस्या के समाधान और यात्रियों की सुविधा के लिए पॉड टैक्सी की योजना बनाई जानी चाहिए।