अगस्त 27, 2024 9:55 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने बॉम्बे अस्पताल में नेपाल बस दुर्घटना के घायलों से मुलाकात की

 

 

 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने आज दोपहर बॉम्बे अस्पताल में नेपाल बस दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। घायलों को उपमुख्यमंत्री कार्यालय की सहायता से नेपाल से विमान द्वारा निःशुल्क मुंबई लाया गया है। अस्पताल में उनका निःशुल्क इलाज किया जा रहा है। कुछ और घायलों को भी विमान से लाया जाएगा और ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में भर्ती किया जाएगा।

23 अगस्त को महाराष्ट्र से यात्रियों को ले जा रही एक बस नेपाल की मार्स्यांगडी नदी में गिर गई थी। इस घटना में 27 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। अधिकांश यात्री महाराष्‍ट्र के जलगांव जिले से हैं।