महाराष्ट्र में इस वर्ष लोगों को नवम्बर माह में असामान्य रूप से सर्दी का सामना करना पड़ा। पुणे, नासिक और अहिल्या नगर जिलों में शीत लहर चल रही है। इन जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज किया।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के दौरान कुछ जिलों मे शीत लहर की चेतावनी जारी की है। पूरे राज्य में तापमान गिरने से ठंड बढ़ रही है। वसंत राव नाईक मराठवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने परभणी जिले में सबसे कम 8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। विदर्भ क्षेत्र के अमरावती जिले में सुबह का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और धारणी-चिखलदारी में 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुम्बई में कल का दिन आठ वर्षों में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।