फ़रवरी 15, 2026 5:33 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता ने यवतमाल और अहिल्यानगर में आतंकी गतिविधियों से जुड़े व्यापक तलाशी अभियान की शुरुआत

महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते-एटीएस ने यवतमाल और अहिल्यानगर जिलों में आतंकी गतिविधियों से संबंधित एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने बताया कि खुफिया सूचना के बाद आधी रात के आसपास 20 से अधिक स्थानों छापेमारी की गई है। जिसमें एटीएस और स्थानीय पुलिस शामिल थी। एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

यवतमाल जिले में पुसद और उमरखेड़ कस्बों में अभियान चलाया गया, जहां संदिग्धों से जुड़े घरों और कार्यालयों सहित 14 स्थानों पर तलाशी जारी है। अधिकारियों ने आपत्तिजनक दस्तावेज, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। अहिल्यानगर जिले में भी सात स्थानों पर कार्रवाई की गई, जहां पुलिस ने कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला